फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक हजार में आईफोन मिलने के लालच में गंवा दिए 1.90 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के तिगरी गोल चक्कर निवासी आशु को इंस्टाग्राम पर एक हजार रुपये में आईफोन मिलने की रील पर विश्वास करना महंगा पड़ा। साइबर ठगों ने ओटीपी पूछकर आशु की मां के खाते से 1.90 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में आशु के पिता जसबीर सिंह ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जसबीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी थी। उसमें दावा किया गया था कि कुछ देर के लिए कंपनी का एक ऑफर चल रहा है। जिसमें एक हजार रुपये में आईफोन मिलेगा। यह देखकर उनके बेटे के क्लिक किया।
विज्ञापन

अनजान व्हाट्सएप नंबर पर बात हुई। बात करने वाले ने एक हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर आरोपियों ने बातों में उलझाकर उनके बेटे से ओटीपी पूछ लिया। काफी जानकारी के बाद आरोपियों ने उनकी मां के खाते से 1.90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी और पैसे की मांग कर रहे थे, लेकिन खाते में और पैसा नहीं था।
शुरूआत में उनके बेटे ने उनको यह बात नहीं बताई। तनाव में रहने की वजह से उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने सच बताया। ठगी का पता चलने पर मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें