लखनऊ विवि : अभिलेखों का सत्यापन 15 तक
लखनऊ। लखनऊ विवि में सत्र 2025-26 के लिए परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत एमबीए पाठ्यक्रम में जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है, उनके अभिलेखों का सत्यापन 15 सितंबर तक होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रोविजनल अलाॅटमेंट लेटर और फीस रसीद के साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, अंक पत्र के साथ सत्यापन करा लें।