फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखनऊ टाइगर्स और काशी वारीयर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के तीसरे दिन हुए दो मैच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रो वालीबाल लीग के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में लखनऊ टाइगर्स ने अयोध्या सुपरकिंग्स को हराकर जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में काशी वारियर्स ने नोएडा थंडर्स को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरे दिन पहले मैच में लखनऊ टाइगर्स मैच का पहला सेट 16-21 से हारने के बाद अयोध्या सुपरकिंग्स ने अगले दो सेट 21-20 और 21-19 से अपने पक्ष में कर लिया। वहीं दूसरे मैच में काशी वारियर्स और नोएडा थंडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले सेट में नोएडा थंडर्स ने 21-13 से जीत दर्ज की वहीं, दूसरे सेट में काशी वारियर्स ने वापसी करते हुए 21-19 से अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में भी काशी वारियर्स ने 21-18 से जीत दर्ज कर नोएडा को 2-1 के अंतर से शिकस्त दे दी। दोनों ही मैच में वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा जबरदस्त खेल दिखाया गया । दोनों मैच में हर प्वाइंट के लिए हर टीम के खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन


अंकुर त्रिपाठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें