फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनएच-पांच पर कम ऊंचाई के क्रैश बैरियर से हादसों का खतरा, उपायुक्त ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
रामपुर के सफेद ढांक में एनएच पर लगे क्रेश बेरियर की ऊंचाई बढ़ाने की उठी मांग। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन, एनएचएआई, नगर परिषद को दिया सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश
विज्ञापन

पिछले साल एनएच से सतलुज किनारे गिरने से दो की गई थी जान
हादसों के बाद भी एनएचएआई और उपमंडलीय प्रशासन नहीं ले रहे सुध

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर से गुजरने वाले देश की सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर लगाए क्रैश बैरियर सुरक्षा के लिहाज से छोटे पड़ गए हैं। इस पर एनएचएआई और उपमंडलीय प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब शिमला जिला के उपायुक्त ने संज्ञान लिया है। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन, एनएचएआई और नगर परिषद को एनएच-पांच के किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। रामपुर की इंदिरा मार्केट से धारगौरा जीरो प्वाइंट तक एनएच-पांच पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

यहां वैली साइड में लगाए गए क्रैश बैरियर काफी छोटे हैं। इस कारण हादसा होने का डर बना रहता है। गौरा चौक के पास पिछले साल अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान एक व्यापारी एनएच से सतलुज नदी के किनारे जा गिरा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद इंदिरा मार्केट के पास क्रैश बैरियर से एक मजदूर सतलुज नदी के किनारे जा गिरा था। उसकी मौके भी मौत हो गई थी। पुलिस को उसका शव निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। एनएच-पांच के इस 300 मीटर लंबे हिस्से पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यहां से रोजाना स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों समेत विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और राहगीरों का आना-जाना रहता है, लेकिन यहां सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। वीरवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर हुई बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। मेले में आने वाले लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए यहां उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। हालांकि एनएचएआई ने बैठक में तर्क दिया कि क्रैश बैरियर की ऊंचाई तय मानक के अनुसार रखी गई है। इसे लेकर विभाग कुछ नहीं कर सकता है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने स्थानीय प्रशासन, एनएचएआई और नगर परिषद को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उधर, लोगों की मांग है कि सफेद ढांक में एनएच के किनारे या तो जाली लगाई जाए या फिर कन्या स्कूल की तर्ज पर चादरें लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि उपमंडलाधिकारी, एनएचएआई के एक्सईएन और नगर परिषद जल्द ही मौके का संयुक्त निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण कर आगामी रिपोर्ट उपायुक्त शिमला को भेजी जाएगी।

रामपुर के सफेद ढांक में एनएच पर लगे क्रेश बेरियर की ऊंचाई बढ़ाने की उठी मांग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें