ग्रामीण परेशान, संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गांवों में बिजली व्यवस्था सुधारने के दावों के बीच कुलीपुरा गांव में नीचे लटकते बिजली के तार ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। गांव में पोल नंबर 72 और 73 के पास तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं। इससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते तारों को ऊंचा नहीं किया गया तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने एनपीसीएल से पोल नंबर 72 और 73 के पास लटकते तारों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
नीचे लटकते तारों से रास्ते पर गुजरते समय हमेशा डर बना रहता है। - रोहित कुमार, निवासी
बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है, विभाग जल्द तार ठीक कराए। - सतवीर फौजी, निवासी
शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस है, अधिकारी समाधान करें। - जगवीर भाटी, निवासी
कभी भी अनहोनी हो सकती है, विभाग तत्काल तार ऊंचे करवाए। - मास्टर प्रकाश भाटी, निवासी
ग्रेटर नोएडा के कुलीपुरा गांव में झूल रहे बिजली के तार। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा के कुलीपुरा गांव में झूल रहे बिजली के तार। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा के कुलीपुरा गांव में झूल रहे बिजली के तार। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा के कुलीपुरा गांव में झूल रहे बिजली के तार। स्रोत निवासी