फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: प्रेमी-प्रेमिका द्वारा गंगनहर में छलांग लगाने के मामले में नया मोड, गर्लफ्रेंड समेत तीन पर केस दर्ज

Thu, 17 Jun 2021 07:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

मोहन सिंह का कहना है कि युवती ने उनके बेटे से झगड़ा कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। घटना के दौरान कृष्णकांत और रौनक नाम के युवक भी मौके पर थे। यह दोनों युवती व आकाश के दोस्त हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के प्रेमी युगल द्वारा मसूरी गंगनहर में कूदने के मामले में नया मोड़ आया है। पानी में डूबे युवक आकाश के परिजनों ने प्रेमिका व उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दो दिन बाद भी पानी में डूबे आकाश का कोई सुराग नहीं लग सका। एनडीआरएफ की टीम ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


थाना फेज-थ्री, नोएडा के गांव गढ़ी चौखंडी निवासी मोहन सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में उनका कहना है कि बुधवार को पड़ोसी उनके घर आया और उनके बेटे आकाश पर अपनी बेटी को बाइक पर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बेटे आकाश का फोन मिलाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद आकाश के दोस्त ने उसी के मोबाइल से कॉल करके आकाश द्वारा गंगनहर में कूदने की घटना बताई।

मोहन सिंह का कहना है कि युवती ने उनके बेटे से झगड़ा कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। घटना के दौरान कृष्णकांत और रौनक नाम के युवक भी मौके पर थे। यह दोनों युवती व आकाश के दोस्त हैं। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आकाश की तलाश में एनडीआरएफ ने गुरुवार को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को भी तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन


यह था मामला
गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले आकाश (24) का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों की अलग-अलग शादी करा दी, जिसे लेकर आकाश तनाव में रहता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे आकाश प्रेमिका के साथ मसूरी स्थित रेलवे पुल के पास गंगनहर पर पहुंचा। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। युवती ने फोन करके आकाश के दोस्तों को बुला लिया। आकाश ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसके पीछे युवती भी पानी में कूद गई। ग्रामीणों ने युवती को तो बचा लिया, लेकिन आकाश पानी में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें