फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के डर से कूदी थी: 7वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, रह रही थी लिव इन में

Sat, 04 Mar 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

युवती के आत्महत्या के मामले में सवाल खड़े हो रहे हैं कि दो माह से प्रेमी के साथ रह रही युवती ने तभी आत्महत्या की जब परिजन उसे लेने पहुंचे। ऐसे में युवती किससे डर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दनकौर क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से शुक्रवार को कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ प्रताड़ित करने से आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने युवती के प्रेमी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

दूसरी तरफ, इस मामले में इमारत के पास रहने वाले लोगों ने बताया था कि युवती अपने प्रेमी के साथ दो माह से यहां रह रही थी। शुक्रवार को पुलिस के साथ उसे ढूंढने पहुंचे पिता को देखकर डरी युवती ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी।

मथुरा निवासी व्यक्ति ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। उनके साथ 20 वर्षीय बेटी भी रहती थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि कई दिन पहले झारखंड निवासी लाला नाम का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले आया था। वह दनकौर में एक निर्माणाधीन सोसाइटी में छिपाकर रहकर रह रहा था। 

युवती के पिता ने संबंध में प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस और परिवार के लोग उसे ढूंढने निर्माणाधीन इमारत पर उसे लेने पहुंचे। इस दौरान युवती ने निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती का लाला से पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका परिवार के लोग विरोध करते थे। परिवार के विरोध के चलते युवती अपने प्रेमी के संग चली गई थी।

अब इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता की ही शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ ही युवती को प्रताड़ित करने से आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी लाला को शनिवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। एक बारे में दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित पिता ने लाला पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पिता के आने पर क्यों कूदी थी युवती
युवती के आत्महत्या के मामले में सवाल खड़े हो रहे हैं कि दो माह से प्रेमी के साथ रह रही युवती ने तभी आत्महत्या की जब परिजन उसे लेने पहुंचे। ऐसे में युवती किससे डर रही थी। युवती कहीं परिजन द्वारा घर ले जाने से तो नाराज नहीं थी। वह परिजन के आने पर ही क्यों कूद गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें