फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीजे की तेज आवाज छात्रों की पढ़ाई में डाल रही खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परीक्षा की समय सारणी जारी होने के बाद ग्रेनो वेस्ट व अन्य इलाकों में रहने वाले छात्र बैंक्वेट हाल की शादियों में तेज आवाज में चल रहे गाने से परेशान हैं। उनका कहना है कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। देर रात तक शादी में डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाने के कारण रात में पढ़ नहीं पाते हैं। आरोप है कि बैंक्वेट हॉल वाले धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक गाने बजते हैं। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए बैंक्वेट हाल में बजने वाले म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि परीक्षा का समय ही छात्रों के लिए सबसे अहम होता है। ऐसे में उन्हें एकांत में पढ़ने की आवश्यकता होती है, लेकिन देर रात बैंक्वेट हॉल में संगीत बजाते हैं। जिसका असर उनके बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ रहा। बच्चों की बोर्ड परीक्षा आ गई है। नियमों के हिसाब से 10:30 बजे तक शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बनाने की अनुमति है, लेकिन कोई भी नियमों का पालन नहीं करता है। जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें