ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को15 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दरभंगा बिहार के मिथुन कुमार (35) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गांव गिरधरपुर मानसरोवर पार्क बादलपुर क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी स्थानीय स्तर पर गांजे की तस्करी और बिक्री से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ब्यूरो