फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क के भूखंडों की लॉटरी नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में विकसित मेडिकल डिवाइस पार्क में 22 भूखंडों के लिए लाॅटरी नौ जून को निकाली जाएगी। इसके लिए पात्रता सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि 12 जनवरी को शुरू हुई इस योजना में 8000 वर्गमीटर साइज तक के भूखंड आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए थे। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदकों के बीच लॉटरी के जरिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। मेडिकल डिवाइस पार्क में पहले से भूखंडों की कैटेगरी तय है। ऐसे में यहां लॉटरी से उपयुक्त कंपनी को चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन के लिए भूखंड आवंटित किए जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें