फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू बवाल में एक करोड़ की क्षति, हॉस्टल में तैनात होंगे बाउंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीबीयू बवाल में एक करोड़ की क्षति, हॉस्टल में तैनात होंगे बाउंसर
विज्ञापन

- जांच के लिए गठित जिम्स की दोनों कमेटी ने निदेशक को सौंपी रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चार जून की रात गौतमबुद्ध विवि (जीबीयू) में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के मेडिकल छात्रों पर हमले के मामले में जिम्स की दोनों कमेटियों ने आंतरिक जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बवाल के दौरान सुरक्षाकर्मियों के हमले और तोड़फोड़ से करीब एक करोड़ रुपये की क्षति हुई है। वहीं, जिम्स प्रबंधन ने छात्रों को एक नोट जारी कर अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा दिया है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए छात्रावास में बाउंसर, पूर्व सैनिक सुरक्षाकर्मी आदि तैनात करने का वादा किया है।
विज्ञापन

जिम्स प्रशासन ने छात्रों को एक पत्र जारी कर बताया कि घटना की रात ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी सुरक्षाकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। छात्रों को लगी चोट की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धाराएं बढ़ाईं हैं। जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि रात्रि में छात्रों की सुरक्षा के लिए बाउंसरों की तैनाती की जाएगी। छात्रों के लिए छात्रावास की वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश भी जारी है। हालांकि अभी पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी। मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को मोबाइल भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें