फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। सेक्टरों, फैक्टिरियों, वर्कशॉप, इंजीनियरिंग संस्थानों और दुकानों में विशेष आयोजन हुए। मशीनों और औजारों को फूल-मालाओं से सजाकर साफ किया गया। विधि-विधान से हवन और भोग के बाद कर्मचारियों को प्रसाद बांटा गया। श्रमिकों ने काम में तरक्की और समृद्धि की कामना की। बस और टेंपो चालकों ने भी अपने वाहनों को सजाकर पूजा की। कई लोगों ने इस दिन नए वाहन भी खरीदे। बाजारों में विश्वकर्मा भगवान की मूर्तियों की खूब खरीदारी हुई। मूर्तिकार प्रदीप (सेक्टर 20) और कार्तिक पाल (सेक्टर 22) ने जानकारी दी। उनके पास 1 हजार से 10 हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध थीं। इन मूर्तियों की बिक्री पिछली वर्ष के मुकाबले ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें