ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल निर्माण क
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। निर्माण कार्य शुरू होने से सोसाइटी में आवागमन, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों ने विकास कार्यों के लिए प्राधिकरण का आभार जताया। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद प्रधान के अलावा अमित शर्मा, पंकज कुमार, दीपक शर्मा, राजीव कुमार, जितेंद्र यादव और सतेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की भी उम्मीद जताई।