अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीला में राम वनवास प्रसंग के दौरान दर्शकों के आंखें नम हो गई। राम को वन की ओर जाते देख राजा दशरथ में प्राण त्याग दिए। यह दृश्य देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
नगर के नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में राम सीता लक्ष्मण वन गमन, सुमंत प्रसंग, केवट प्रसंग, भिल्ल प्रसंग, वनवासिन प्रसंग, भरत कैकई प्रसंग, शत्रुघ्न मंथरा प्रसंग दशरथ विलाप, दशरथ मरण, चित्रकूट मिलन आदि प्रसंग मंचित किए गए। राम को वनवास होने पर राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। नवीन बिष्ट ने दशरथ, पुष्पा रौतेला ने कैकई, भावना पांडे ने कौशल्या, दीक्षा हरबोला ने सुमित्रा के पात्र का अभिनय किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, जगदीश नगरकोटी, सारांश मुंगली, पार्षद नेहा टम्टा ने रामलीला का शुभारंभ किया। कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, जगदीश भंडारी, अंजन बोरा, राजकुमार बिष्ट, शेखर सिजवाली ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट प्रदान की। संचालन कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। वहां सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र रौतेला, शशि मोहन पांडे, दया कृष्ण परगाई, अमित उप्रेती, संगीता पांडे आदि मौजूद रहे।