रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना व्यापारी से 30 हजार की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में शिकायत दी है। कस्बा रबूपुरा निवासी सचिन गर्ग की गांव तिरथली में किराने की दुकान है। सचिन का कहना है कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर बाइक से रबूपुरा आ रहे थे। गैस गोदाम के पास बाइक सवार दो बदमाशोंं ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे की बट से पीछे से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। एक बदमाश ने उनकी जेब में रखी 30 हजार रुपये की नकदी और बैग छीन लिया। पुलिस ने घायल व्यापारी का जेवर के अस्पताल में उपचार कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।