माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-44 के छलेरा गांव स्थित पीजी में रह रहे व्यक्ति का लैपटॉप और पर्स चोरी हो गया। सेक्टर-39 थाने में दी शिकायत में हरिदयाल ने बताया कि बीते 26 अप्रैल को जब वह कमरे से बाहर थे ,तभी चोर अंदर आया और लैपटॉप और पर्स चोरी कर फरार हो गया। पर्स में नकदी समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। जो लैपटॉप चोरी हुआ है शिकायतकर्ता को वह कंपनी की ओर से मिला था। चोर कमरे में रखे शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड भी लेकर गए। कार्ड को पीड़ित ने ब्लॉक करवा दिया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में घटना वाले दिन पीजी के पास दो संदिग्ध मंडराते हुए दिखे हैं।