फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर दंपती के साथ लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला पुलिस द्वारा केएमपी की सुरक्षा के लिए कई बार कदम उठाए गए हैं, लेकिन यह मार्ग लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां पर आए दिन लूटपाट की घटना सामने आ रही है। इसके कारण देर रात लोग यहां से गुजरने में परहेज करते हैं। 27 फरवरी को भी ऐसी ही लूटपाट की एक वारदात सामने आई है। बदमाशों ने केएमपी मार्ग पर गांव खोड बसई के पास एक गाड़ी के सामने कांटा डालकर इसे अंजाम दिया। अनुप दीक्षित निवासी विवेकानंद नगर जिला बहादुरगढ़ 27 को मथुरा से अपनी बीवी गौरी दीक्षित व तीन बच्चों के साथ जा रहे थे। जब वह केएमपी मार्ग पर खोड बसई गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे कुछ लोगों ने कांटा डाल दिया, जिसके कारण उनकी गाड़ी का एक टायर फट गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर टायर बदलने लगे। इसी दौरान हथियारों के साथ आठ-नौ बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने उनकी तीन सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी के अलावा उनकी बीवी के नाक, कान के सोने के आभूषण भी छीन लिए वहीं बदमाश उनके एक मोबाइल को लेकर पास के लगते गांव खोड बसई की ओर रवाना हो गए। उन्होंने बताया घटना के दौरान 100 नंबर पर फोन करने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उनके हाथ से फोन को छीन लिया। वहीं जांच अधिकारी रोजका मेव थाना के हेड कांस्टेबल चंदपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जांच की है। आठ-नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, अवैध हथियार दिखाने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की जांच कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें