फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर महिला से लूट, 5 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। दिहाना गांव में एक महिला के साथ 7 फरवरी की रात दो बजे 5 युवकों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दिहाना गांव के एक नामजद जाहुल पुत्र इमरत व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला नूरी पत्नी वलीमोहम्मद ने बताया कि वह गांव के बीरसिका रोड पर कई वर्षों से रह रहे हैं। 7 फरवरी की रात को करीब 2 बजे वह सो रही थी। अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर के गेट को तेज धक्का देकर खोल दिया। सभी बदमाश उनके पास आ गए। इस दौरान उनके साथ अन्य तीन बच्चे सोए हुए थे, उनके पति घर पर नहीं थे। बदमाशों ने अंदर आने के बाद हथियार के बल पर मारपीट कर उनके गले से हसली, कानों की बाली व पैरों में चांदी कड़े के अलावा घर में रखे पचास हजार रुपये भी ले लिए। वहीं बदमाशों ने घर से बाहर आते समय अवैध तमंचे से हवा में फायर किया। लेकिन जब वह गाड़ी में बैठ रहे थे, तो उन्होंने गांव के जाहुल को पहचान लिया। जबकि अन्य की पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर मौके से फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर पड़ोसियों के अलावा गांव के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर पर फोन किया। वहीं आकेड़ा चौकी प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर जाहुल पुत्र इमरत निवासी दिहाना व अन्य 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें