फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन बदमाश बन्दूक की नोंक पर ट्रक लूट कर फरार।

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। हथियार के बल पर केंटर सवार बदमाश गुरुग्राम-अलवर रोड पर चालक को बंधक बनाकर नकदी और ट्रक लूटकर फरार हो गए। वारदात बृहस्पतिवार देर रात की है। ट्रक मालिक ने वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने का दावा किया है। ट्रक मालिक नसीम अहमद की शिकायत पर झिरका पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आपसी देनदारी में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित नसीम पुत्र तैयब हुसैन निवासी अगोंन के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को चालक जाकिर निवासी रानोली थाना किशनगढ़ बॉस को ट्रक नं0 एचआर- 74 ए-6958 को फिरोजपुर झिरका से कांकरोली (राजस्थान) के लिए रवाना किया था। जब चालक रात लगभग 9 बजे गुरुग्राम-अलवर रोड पर रावली गांव के पास एचपी फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा तो पीछे से आए केंटर सवार बदमाशों ने ट्रक के आगे वाहन लगा दिया। उसमें से 4-5 बदमाश उतरे और ट्रक चालक के सिर पर बंदूक लगा कर ट्रक को छीन कर फरार हो गए। नसीम के अनुसार उसके बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार आई, उसमें से चार- पांच बदमाश और आए जिन्होंने चालक जाकिर को जबरन कार में बिठा लिया और दोहा के जंगल में दो घंटे बंधक बनाए रखने के बाद उससे 30,000 रुपये छीनकर पाठ- खोयरी की सड़क पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ कर मौके से फरार हो गए। ट्रक चालक की सूचना पर ट्रक मालिक भी पाठ- खोयरी सड़क पर पहुंच गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों और ट्रक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। ट्रक मालिक नसीम अहमद ने 9 बदमाशों पर शक जाहिर कर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में झिरका थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि देनदारी के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें