फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के बल पर बोलेरो गाड़ी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव भंगोह के कच्चे रास्ते पर एक गाड़ी को हथियार के बल पर लूटने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित साजिद पुत्र फखरुद्दीन निवासी गांव भंगोह थाना तावडू ने बताया कि उसने गाड़ी अपने किसी परिचित से मांगी थी, जिसमें 1 नवंबर को वह गांव मोहम्मदपुर से शादी का सामान लेकर आ रहा था। जब वह गांव भंगोह के कच्चे रास्ते पर पहुंचा तो अचानक कमालू व मुबीन निवासी भंगोह गांव ने अवैध हथियार के बल पर मारपीट करके गाड़ी का सामान लूट लिया। उपरोक्त आरोपियों के साथ आरोपी शेरदीन व अलमु गांव भंगोह भी मौजूद थे। पीड़ित के मुताबिक गाड़ी में एक लाख की नकदी और सोने के कड़े रखे थे। जिन्हें वह सुनार से लेकर आ रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहम्दपुर अहीर चौकी प्रभारी बलदेव सिंह का कहना है कि घटना की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें