नोएडा सेक्टर-20 के एक कोचिंग सेंटर में अतिरिक्त कक्षा के नाम पर शिक्षक ने बीसीए की छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली निवासी छात्रा का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को शिक्षक संदीप कुमार ने अतिरिक्त कक्षा देने के बहाने उसे रोक लिया। इसके बाद खाली कक्षा में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
वे किसी तरह आरोपी के चंगुल छूटकर बाहर की तरफ भाग गई। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। देर रात को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।