रबूपुरा (संवाद)।
यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के पीड़ित किसानों को आवासीय प्लॉट दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह को पुलिस ने मंगलवार की सुबह उनके निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। श्यौराज सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार और कांस्टेबल पंकज सिंह ने सुबह पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। गांव रोनीजा क्षेत्र में पिछले 15 माह से किसानों का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन चल रहा है। यमुना प्राधिकरण और प्रदेश सरकार को ज्ञापन देने के बाद अब वे केंद्र सरकार से संपर्क करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई कर दी। संगठन ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज दबाने का प्रयास करार दिया है।