दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित पिंक सिटी के समीप एक मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। घटना की प्राथमिकी तीन सप्ताह बाद दर्ज कराई गई है । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पिंक सिटी कॉलोनी में नीरज कुमार कुशवाहा परिवार के साथ रहते हैं । वह 14 सितंबर को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बेटी का इलाज कराने के लिए हरिद्वार गए थे । 15 सितंबर को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह हरिद्वार से वापस घर पहुंचे तो घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, नकदी गायब मिली। पीड़ित ने तीन सप्ताह बाद कोतवाली में चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।