फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्थानीय कलाकारों ने द्वाबा महोत्सव में बिखेरा जलवा

Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
द्वाबा महोत्सव में लोकगीत प्रस्तुत करती कंचन लता-संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
धनघटा। पांच दिवसीय द्वाबा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को स्थानीय कलाकारों के लोकगीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में जहां एक तरफ लोक गीतों व स्कूली बच्चों का नाट्यमंचन में दर्शकों की तालिया बजती रही वहीं दूसरी तरफ कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानो का कला कौशल व दमखम देख दर्शक उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

महोत्सव में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों से हाथ मिलवाया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की कुश्ती का अब ओलंपिक में भी जलवा दिखेगा। उन्होंने कहा कि विश्व में खेली जाने वाली क्रिकेट, बालीबाल, फुटबाल आदि खेलो को इंसान ने बनाया है, लेकिन कुश्ती ईश्वर की बनाई हुई है। इस लिए मिट्टी की कुश्ती के दिन अब विश्व पटल पर बहुरने वाले है।
महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला लंबी चली। स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का भरपूर मौका मिला। शनिवार की देर शाम सत्य प्रकाश व ममता त्रिपाठी के लोकगीतों ने ऐसा समा बांधा कि श्रोताओं से भरा पंडाल तालियों की गूंज से गूंजने लगा।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना, गणेश वंदना व अन्य थीम सांग ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। रविवार को छुट्टी का दिन होने से महोत्सव दर्शकों से खचाखच भर गया। स्थानीय कलाकार अकरम, अंजना के लोक गीतों से दर्शक रोमांचित हो उठे। युवा कलाकार कंचन लता, सर्वदानन्द, अजीत, विनोद यादव, संतोष देहाती, गोरखनाथ मिश्र, अंजनी पाठक के लोकगीत व भजनों से श्रोताओं के मन मोह लिया। सूरज यदुवंशी, कविता कोयल द्वारा प्रस्तुत बिरहा गीत ने खूब वाहवाही बटोरी।
स्कूली बच्चों के नाट्य मंचन ने श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सीता पति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनडीहा के बच्चों की प्रस्तुति सराही गई।

द्वाबा महोत्सव में लोकगीत प्रस्तुत करती कंचन लता-संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें