नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित कोठरी स्टार्स प्ले स्कूल एवं डे केयर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की थीम समय यंत्र के साथ सैंटा की खोज रही, जिसे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मक, आकर्षक और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों के माध्यम से सजीव कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन एवी हॉल, कोठरी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ, जहां अभिभावकों और अतिथियों की उपस्थिति ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा आरती कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों का मंच संचालन कौशल, टीम भावना और आत्मविश्वास विशेष रूप से देखने को मिला।