फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बार में परोस रहे थे महंगी बोतल में सस्ती शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बार में परोस रहे थे महंगी बोतल में सस्ती शराब
2000 की बोतल में परोस रहे थे 700 की शराब

- आबकारी और पुलिस की टीम ने छापा मार कर मामले का किया पर्दाफाश
- गार्डन गैलेरिया मॉल के क्लिंक रेस्तरां एंड बार के दो वेटर गिरफ्तार, मालिक की शामिल होने की जांच जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के क्लिंक रेस्तरां एंड बार में ग्राहकों को महंगी बोतल में सस्ती शराब परोसने का खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को छापा मार कर मामले का पर्दाफाश किया। मौके से 395 बीयर की केन और 293 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद नवाज और रायबरेली निवासी महेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वेटर हैं। वहीं मामले में रेस्तरां व बार के मालिक की संलिप्तता की जांच जारी है।
आबकारी विभाग की टीम को बार में शराब की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। विभाग के अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ क्लिंक रेस्तरां एंड बार में ग्राहक बनकर पहुंचे। मौके पर उन्हें महंगी बोतल में सस्ती शराब परोसी गई। जांच में 770 रुपये कीमत की स्टर्लिंग रिजर्व ब्रांड की शराब को टीचर और ब्लैक डॉग जैसे महंगे ब्रांड की बोतल में भरकर परोसे जाने की बात सामने आई। अहम है कि टीचर और ब्लैक डॉग शराब की बोतल का बाजार मूल्य 1800 से 2000 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि महंगी शराब की बोतल में सस्ती शराब भर कर करीब ग्राहकों से हर बोतल के लिए 1200 से 1400 रुपये वसूले जा रहे थे। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि बार मालिक समेत अन्य कर्मचारियों के सांठगांठ की जांच की जा रही है। आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल का कहना है कि मौके से बरामद शराब को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में बार का लाइसेंस निरस्त करने की भी अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें