फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औद्योगिक सेक्टर में खुली शराब की दुकान, उद्यमी परेशान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के साईट पांच में कंटेनर में चलती शराब की दुकान ।  अमर  उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-5 के अंदर अस्थायी कंटेनर में देशी शराब की दुकान खोल दी गई है। इस संबंध में यूपीसीडा से अनुमति भी नहीं ली गई। दुकान खुलने से उद्यमी परेशान है। आरोप है कि दुकान का लाइसेंस अन्य जगह का है। वहीं दुकान खुलने से श्रमिक दिन में ही शराब पीकर कंपनी आ रहे हैं। इससे उद्योग चलाना मुश्किल हो रहा है। उद्यमियों ने यूपीसीडा से दुकान को हटाने की मांग की है।

करीब दो माह पहले ही औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में एक देशी शराब की दुकान खुली है। दुकान अस्थायी कंटेनर के अंदर चल रही है। उद्यमियों ने बताया कि पहले दुकान को सेक्टर के मुख्य रोड के किनारे शुरू किया गया था। बाद में कंटेनर को एक गली के अंदर रख दिया गया। दुकान का आवंटन वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। कंटेनर पर लाइसेंस धारक का नाम और दुकान की आईडी लिखी है, लेकिन दुकान के स्थान नहीं लिखा गया है। उद्यमियों ने बताया कि इस संबंध में यूपीसीडा के अफसरों से शिकायत की। जिस पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कोट

करीब दो माह पहले ही सेक्टर में देशी शराब की दुकान खोल दी गई। श्रमिक लंच के समय शराब पीकर कंपनी आ जाते है। अगर यूपीसीडा ने इसकी अनुमति दी है तो इसका विरोध किया जाएगा। उद्योगों से शराब की दुकानों को दूर रखा जाना चाहिए। - हरबीर सिंह, उद्यमी साइट-5


दुकान खोलने से पहले अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। संबंधित प्राधिकरण की अनुमति के बाद ही दुकानों का संचालन हो रहा है। विभाग की पॉलिसी में कंटेनर में दुकान खोलने का प्रावधान है। यूपीसीडा ने अगर अनुमति नहीं दी है तो उनको जगह की व्यवस्था करनी होगी। - सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन



शराब की दुकान खोलने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। दुकान को हटाने के लिए आबकारी विभाग को पत्र भेजा गया है। बिना अनुमति इस तरह दुकान नहीं खोली जा सकती है। - अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें