-फोटो
बिहार में शराब बंद है इसलिए नोएडा में रहता हूं... से बांधा समां
नोएडा। फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-122 में आयोजित कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रचनाकार विष्णु सक्सेना ने प्रेम रस से युवा दिलों पर जादू चलाया। वहीं, शंभू शिखर ने बिहार में शराब बंद है इसलिए नोएडा में रहता हूं रचना की प्रस्तुति से सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी। विनोद पांडेय ने हास्य रस से लोगों को बांधे रखा। कवयित्री शशि पांडेय ने प्रेम कविताओं से लोगों को जोड़ा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक डॉ. महिपाल सिंह, निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, सीईओ डॉ. सुष्मिता भाटी मौजूद रहीं।