फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं ने की तहसील में बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। एयरपोर्ट बनने से प्रभावित युवाओं ने रविवार को तहसील में बैठक की। युवाओं ने बताया कि सालों से उन्हें एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर टरकाया जा रहा है और उनकी मांगे सुनी नहीं जा रही हैं। जबकि सरकार ने यह वादा किया था कि सभी को एयरपोर्ट में ही नौकरी दी जाएगी। इसीलिए उन्होंने मुआवजे के 5 लाख रुपये छोड़े थे और नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। नौकरी के लिए वह शासन-प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। युवाओं ने कहा कि अब वह क्षेत्रीय विधायक से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे और उनसे रोजगार की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें