फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

जारचा। पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर निधावली गांव की सीमा पर एक ट्रक से 430 पेटी अवैध शराब बरामद की है। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के पंजाबी कॉलोनी भिलाई दुर्ग निवासी जसवंत के रूप में हुई है। चालक पानीपत, हरियाणा से शराब लेकर पूर्णिया, बिहार लेकर जा रहा था। ट्रक के कागजात भी फर्जी पाए गए हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ दादरी सतीश कुमार ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चलाया गया है। मंगलवार रात आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार के साथ दादरी कोतवाली की टीम गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दस टायर वाले ट्रक में हापुड़ से अवैध रूप से शराब आ रही है। पुलिस ने निधावली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू कर दिया। करीब बारह बजे ट्रक दिखा। उसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। एनटीपीसी चौकी लाकर चेक करने पर 430 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें