फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गुरनावट गांव मोड़ में घोड़ा फार्म हाउस के करीब मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित शाहिद पुत्र इसराइल निवासी गांव खेड़ली खुर्द थाना फिरोजपुर ने बताया कि 19 नवंबर को वह अपने भाई जफरुद्दीन के साथ गांव रानियाकी में अपनी बहन से मिलने आया था। शाम करीब 6 बजे वह मोटरसाइकिल पर वापिस अपने घर जा रहे थे। जब वह फार्म हाउस के करीब पहुंचे तो बिना नंबर बाइक चालक ने तेज गति से आते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पीड़ित का भाई जफरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसे मामूली चोट लगी। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक गांव गुरनावट की तरफ भाग गया। राहगीरों की मदद से उसने घायल जफरुद्दीन को उपचार के लिए नूंह सीएचसी लेकर गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित शाहिद की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें