ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दिव्यांगजनों को अपने बैंक खाते से आधार को लिंक कराना होगा। ऐसा नहीं होने पर उनको आगामी पेंशन की किस्त मिलने में दिक्कत होगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन की आगामी किस्त का भुगतान आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली के माध्यम से आधार लिंक बैंक खाते में होना है। दिव्यांगजन को अपने बैंक से संपर्क कर अपने पेंशन संबंधी बैंक खाते को आधार से एपीएसएल मॉडल में लिंक कराना होगा। ऐसा न कराने पर आगामी पेंशन धनराशि खाते में आने में दिक्कत होगी।