फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो स्टेशनों पर लगीं कतारें, खचाखच भरे नजर आए कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी गेट, राजीव चौक जैसे स्टेशनों पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची
विज्ञापन

कई स्थानों पर यात्रियों के बीच धक्कामुक्की और अफरातफरी का माहौल रहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
राजधानी की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम से बचने के लिए शनिवार को लोगों ने मेट्रो का सहारा लिया लेकिन अधिकांश स्टेशनों पर यातत्रों की कतारें लगीं नजर आईं। धनतेरस के दिन लोगों में खरीदारी और त्योहार की तैयारियों का उत्साह सुबह से ही चरम पर रहा। दोपहर तक मॉल, बाजार और प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में भारी भीड़ देखने को मिली।
दफ्तरों से जल्दी छुट्टी लेकर लोग घरों और दुकानों की ओर रवाना हुए जिससे मेट्रो में अचानक यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ गया। राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, लक्ष्मीनगर, हौजखास और द्वारका मोड़ जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन पर स्थिति बेहद गंभीर रही। प्लेटफार्मों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रेनों के आने पर चढ़ना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर यात्रियों के बीच धक्कामुक्की और अफरातफरी का माहौल बना रहा। मेट्रो की तरफ से स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया लेकिन बढ़ती भीड़ के सामने सभी इंतजाम नाकाफी साबित हुए। कई जगह ट्रेनों के प्लेटफार्म तक पहुंचने में ही लोगों को पसीना आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर आखिरी मेट्रो 10 बजे चलेगी

दीपावली के अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। डीएमआरसी के अनुसार, सोमवार को सभी लाइनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे प्रस्थान करेगी जबकि सामान्य दिनों में यह सेवा रात 11 बजे तक उपलब्ध रहती है। कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि दीपावली की रात यात्रियों की आवाजाही कम होने और सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर यह संशोधित समय लागू रहेगा। रविवार को पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे की जगह 6 बजे शुरू होंगी। डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि दीपावली के दिन दिनभर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय पर चलेंगी। केवल अंतिम ट्रेन का समय एक घंटे पहले किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें