फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस की तरह जिले में बनेंगे 40 ट्रैफिक बूथ, 36 आईलैंड भी बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की तरह जिले में बनेंगे 40 ट्रैफिक बूथ, 36 आईलैंड भी बनेंगे
विज्ञापन

बूथ और आईलैंड बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण को लिखा पत्र

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुलिस की तर्ज पर अब जिले में ट्रैफिक बूथ भी होंगे। ट्रैफिक को बूथ स्तर पर मैनेज करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। यह बूथ न केवल जाम लगने वाली जगहों पर बनेंगे बल्कि जिले में स्थित ब्लैकस्पॉट पर भी इन्हें बनाया जाएगा।
इसके लिए बूथ इंचार्ज भी बनाया जाएगा जो उस इलाके का ट्रैफिक मैनेजमेंट संभालेगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस जिले में 36 स्थानों पर आईलैंड भी बनवाने जा रही है, जो शहर के मुख्य चौराहों पर बनाए जाएंगे। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुलिस यह कदम उठाने जा रही है। बूथ और आईलैंड बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण को पत्र लिख दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इनके बनते ही संबंधित कर्मचारियों की तैनाती इन पर कर दी जाएगी। जाम व कोई भी दुर्घटना होने पर इनकी ओर से तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम है कि बूथ सिस्टम अब तक केवल पुलिस विभाग में ही था अब ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए भी इसका निर्माण किया जाना है, ऐसे में इससे लोगों को भी काफी राहत मिलने जा रही है। वहीं आईलैंड की बात करें तो इसे पूर्व में बने आईलैंड से भी बेहतर बनाया जाएगा। इसमें ट्रैफिक कर्मियों के लिए गर्मी से बचने के लिए पंखा लगाया जाएगा और इसकी बनावट कुछ इस तरह रखी जाएगी ताकि बारिश का पानी इसमें न घुसे, साथ ही इसे काफी मजबूत भी बनाया जाएगा। इसे चारों तरफ से रिफ्लेक्टर से ढका जाएगा ताकि यहां से गुजरने वाले वाहनों को यह साफ तौर पर दिख सके। जाहिर है कि कुछ वर्ष पूर्व तक शहर के अधिकतर चौराहों व तिराहों पर ट्रैफिक आईलैंड स्थापित थे, जिन्हें धीरे-धीरे स्थानांतरित कर दिया गया या चलन से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें