डंसा, लालसा और शिंगला के ग्रामीणों को झेलनी पड़ी परेशानी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के नोगवैली क्षेत्र में 18 घंटे बिजली बंद रही। वीरवार को नोगली पावर हाउस से कुछ दूरी पर खंभे के तार पर बिजली गिरी, जिससे वह टूट गई। बिजली का तार टूटने से डंसा, लालसा और शिंगला तीन पंचायतों के ऊपरी गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली से संचालित उपकरण ठप पड़ गए। अजय कुमार, भगत राम, जय सिंह, बिहारी लाल, देवी दास, विनोद कुमार, कलम सिंह, चेत राम, कामराज, ईश्वर सिंह और बंसी लाल ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बाधित होने से घरेलू काम बुरी तरह प्रभावित हुए। बिजली बोर्ड को तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए समय पर पुख्ता प्रबंध करवाने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़ी। उधर, बिजली बोर्ड रामपुर के सहायक अभियंता राजेश मुखिया ने कहा कि नोगली के साथ लगते क्षेत्र में मौसम की खराबी के चलते बिजली का तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। अब बहाल कर दी गई है।