रानी की सराय। कस्बे के काशीदास मंदिर के बगल में लगे ट्रांसफाॅर्मर पर भोर में करीब चार बजे बिजली गिर गई। जिससे ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया और कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। संयोग ही रहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई जान प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मर को तुरंत हटवाकर नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाया। जिससे कुछ ही घंटों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।