दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करते हुए सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी हेमसूता भारती ने कहा कि हमने अभी-अभी दीपावली का त्योहार मनाया। दीपावली हमें सिखाती है कि प्रकाश सदा अंधकार पर विजय पाता है, परंतु यह ज्योति केवल त्योहार तक सीमित नहीं रहती। हिंदू परंपरा की सुंदरता यह है कि वह दिवाली के संदेश को हर दिन जीती है। इसी भाव से हर शाम घर के बाहर एक दीया जलाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों में कहा गया है कि घर का मुख्य द्वार केवल प्रवेश का मार्ग नहीं, बल्कि सौभाग्य और ऊर्जा का द्वार है। उन्होंने कहा कि संध्या काल जब दिन और रात मिलते हैं, उस समय वातावरण में ऊर्जा का असंतुलन बढ़ता है। इसी समय घर के द्वार पर एक दीया जलाना देवी लक्ष्मी को आमंत्रित करने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का माध्यम बनता है।