फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
-हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से बढ़ गया प्रदूषण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोमवार को सुबह से ही नोएडा में हल्के बादल छाए रहे। हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने और पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ का यह मिलाजुला असर है। ऐसे में अगले दो-तीन दिन तक स्थिति ऐसी ही रहेगी और दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


मौमस विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक समुद्री तूफान बना हुआ है। इससे पूर्वी हवाओं के साथ अधिक नमी आई हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ भी आया है। ऐसे में दोनों का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। इसीलिए बादल बने हुए हैं और हवा पूरब दिशा से चल रही है। हवाओं की रफ्तार हल्की तेज है लेकिन नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से प्रदूषण कम नहीं हुआ है। अगले दो-तीन दिन तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है हालांकि नमी कम न होने तक प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें