फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिफ्ट बंद होने से 19वें फ्लोर तक चढ़नी पड़ी सीढ़ियां, हांफे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरम्मत के चलते बंद रही लिफ्ट, टॉवर में एक ही लिफ्ट होने पर लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में मंगलवार को लिफ्ट की मरम्मत के कारण दो टॉवरों में लिफ्ट का संचालन बंद हो गया। लिफ्ट बंद होने से निवासियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। दो घंटे लिफ्ट बंद होने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान रहे। सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत ने बताया कि सोसाइटी के हर टॉवर में 19 फ्लोर हैं। जिसमें एक ही लिफ्ट है। जबकि नियमों के अनुसार दो लिफ्ट होनी चाहिए। एक लिफ्ट होने के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत का समय सुबह 10 से 12 बजे तक रखा जाता है। जिस समय सबसे अधिक लोगों को लिफ्ट की जरूरत होती है। जरूरत के काम के लिए नीचे सामान लेने और वापस आने में लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि सी टावर में दोपहर करीब 1 से 3 बजे तक लिफ्ट का संचालन बंद हुआ। इस समय बच्चों के स्कूल की छुट्टी होती है। साथ ही,वह घर वापस आते हैं। लिफ्ट बंद होने के कारण बच्चों को सीढ़ियों से होते हुए अपने घरों तक जाना पड़ा, जिससे उन्हें अधिक दिक्कत हुई। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा प्रत्येक टावर में केवल एक ही लिफ्ट संचालित की गई है। सोसाइटी के लोगों के पास किसी भी टावर में दूसरे लिफ्ट नहीं है, जिसे भी प्रबंधन द्वारा कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें