फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में लिफ्ट एक्ट जल्द लागू होने की उम्मीद : ऊर्जा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में लिफ्ट एक्ट जल्द लागू होने की उम्मीद : ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन

-विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने उठाया था मुद्दा, चल रही कार्यवाही
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा में लिफ्ट एक्ट के जल्द लागू होने की उम्मीद है। नोएडा के विधायक पंकज सिंह और जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया। इस बाबत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने बयान में लिफ्ट एक्ट के जल्द लागू होने की उम्मीद जताते हुए कार्यवाही चलने की बात कही है।
विधायक पंकज सिंह ने 21 जनवरी 2023 को पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंडल की बैठक में यह मुद्दा उठाया था। उनकी ओर से 22 जनवरी को एक पत्र भी दिया गया था। इसके अलावा विधानसभा को भी सूचित करते हुए लिफ्ट एक्ट लागू कराने की मांग की थी। उन्होंने विधानसभा में नियम 51 के अन्तर्गत लिफ्ट एक्ट लागू करने व उक्त लोक महत्व के विषय पर वक्तव्य की मांग की थी। कहा था कि जिले में बहुमंजिला भवनों, वाणिज्यिक संस्थानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में लिफ्ट को लेकर उच्च गुणवत्ता के मानकों व रखरखाव के अभाव में दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। लोग मौत का शिकार हो रहे हैं असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है। इससे निपटने के लिए लिफ्ट एक्ट जरूरी है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपनी मांगों में इसी तरह के वाक्यों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी रेगुलेशन -2010 के प्रावधानों के अंतर्गत बिजली विभाग की ओर से समय-समय पर जांच की जाती है। इसी प्रकार से लिफ्ट के विभिन्न मामलों में विद्युत सुरक्षा निदेशालय के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट जारी की गई है। प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण, ऊंची इमारतों की बढ़ती संख्या से लिफ्ट का प्रयोग बढ़ रहा है। यही वजह है कि बहुमंजिला भवनों में लगाए गए लिफ्ट के बाबत लिफ्ट एक्ट को लागू किए जाने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें