फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फायर सर्विस कर्मियों को सिखाईं जीवनरक्षक तकनीकें

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना ​स्थित जिम्स में दमकल कर्मीयों को जीवनरक्षक तकनीक का दिया गया प्र​शिक्षण 
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-जिम्स में 20 कर्मचारियों को सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मंगलवार को उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के 20 कर्मचारियों को जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। दो घंटे के कार्यक्रम में सीपीआर, कृत्रिम सांस देने, रक्तस्राव रोकने और बेहोश व्यक्ति को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनुप्रिया ने आपात स्थिति की पहचान और प्राथमिक उपचार के बुनियादी सिद्धांतों से की। इसके बाद डॉ. अनुप्रिया, डॉ. रुचि, पूजा, रिया और एमएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को तकनीकों का प्रदर्शन कर अभ्यास भी कराया गया। इसका उद्देश्य हादसों और आपात स्थितियों में फायर सर्विस कर्मियों की मदद पहुंचाने की क्षमता बढ़ाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें