फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में सजेगा दवा उद्योग का वैश्विक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
120 देशों के फार्मा विशेषज्ञ जुटेंगे, दो हजार से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी संभावित
विज्ञापन

24 से 26 नवंबर तक नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा पीएमईसी इंडिया-2026 का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। फार्मा उद्योग की आधुनिक तकनीक और विनिर्माण प्रणालियों को एक मंच मिलेगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा में पीएमईसी इंडिया-2026 का आयोजन होगा। इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया की ओर से तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। यह 24 से 26 नवंबर तक नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगी।
आयोजन में देश-विदेश की फार्मा कंपनियों और विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, इसमें 120 से अधिक देशों के 50 हजार से ज्यादा फार्मा पेशेवर शामिल हो सकते हैं। वहीं, दो हजार से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी संभावित है। प्रदर्शनी में फार्मा उत्पादन से जुड़ी आधुनिक मशीनरी और पैकेजिंग समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रयोगशाला एवं विश्लेषणात्मक प्रणालियां, क्लीनरूम तकनीक और ऑटोमेशन भी आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्देश्य उद्योग से जुड़े कारोबारियों को साझा मंच उपलब्ध कराना है। यहां नई तकनीक, उत्पाद और व्यावसायिक साझेदारियों के अवसर मिलेंगे। मीडिया प्रभारी सुभाष पाटिल ने बताया कि इससे उत्तर भारत के प्रमुख फार्मा केंद्रों को भी लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के बद्दी और काला अंब के उद्योगों को नए अवसर मिलेंगे। उत्तराखंड के सेलाकुई के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उद्योगों को भी फायदा होगा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सोर्सिंग, तकनीकी सहयोग और साझेदारी के अवसर मिलेंगे।
प्रदर्शनी में डॉ. रेड्डीज, हेटेरो लैब्स, अकुम्स ड्रग्स, आईएमए-पीजी और पारले ग्लोबल टेक्नोलॉजीज शामिल होंगी। आयोजन को उद्योग जगत के विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला है। इनमें ओपीपीआई, आईपीईसी इंडिया, बीडीएमएआई, जीपीएमए और केडीपीएमए शामिल हैं। ये संगठन फार्मास्युटिकल उद्योग की अलग-अलग गतिविधियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन

इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत का दवा उद्योग विनिर्माण क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा मजबूत कर रहा है। एपीआई, फॉर्मूलेशन, ऑटोमेशन और गुणवत्ता प्रणालियों में निवेश बढ़ रहा है। ऐसे में पीएमईसी इंडिया नई तकनीक और व्यावसायिक अवसर तलाशने का मंच बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें