फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी फिर बने संस्था के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-37 स्थित एबीसीसी में शहीद स्मारक संस्था की वार्षिक आमसभा सह प्रबंध समिति के चुनाव कराए गए हैं। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी को एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल आरसी चड्ढा को कार्यकारी निदेशक, ब्रिगेडियर ए बाली को समन्वयक और कर्नल एस वैद को महासचिव चुना गया। प्रबंध समिति में कमांडर एन महाजन, कर्नल ओपी मेहता, कर्नल एस खारबंदा, कर्नल केएस खरब, कर्नल जीएस साल्कलान, कर्नल जेएस यादव, कर्नल वीएन जगोटा, कर्नल महेंद्र और कर्नल जगमोहन का चयन हुआ। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट और 2026-27 व 2027-28 के बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में संस्था के संस्थापक सदस्य रहे लेफ्टिनेंट जनरल गोरखनाथ को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें