फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पालतू बिल्लियों के लिए बनने लगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। नगर निगम में पालतू बिल्लियों के लाइसेंस बनने शुरू भी हो गए हैं। बीते एक सप्ताह में 10 लाइसेंस बनाए गए हैं। अभी यह ऑफलाइन बनाए जा रहे हैं, लेकिन अगले महीने से ऑनलाइन सुविधा भी शुरू हो जाएगी।

नगर निगम के पशुकल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि शहर पालतू कुत्तों की तरह बिल्ली पालने के लिए लाइसेंस बनवाना अनिवार्य हो चुका है। एक वर्ष अवधि के इस लाइसेंस का शुल्क 500 रुपये है। बिना लाइसेंस बिल्ली पालने पर 1000 रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस बिल्ली को एंटी रैबीज के टीका लगने के बाद बनाया जाएगा। ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने की सुविधा के लिए कुत्तों के ऑनलाइन लाइसेंस के सिस्टम में बदलाव कराया जा रहा है। अगले महीने ऑनलाइन सुविधा शुरू हो जाएगी। लाइसेंस बनवाने के लिए पशु कल्याण विभाग में सुबह 10 से शाम 5 के बीच या कर्मचारी जयंत सिंह मोबाइल नंबर 9511156792 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें