फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संस्थान की उन्नति में पुस्तकालयों का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क स्थित जीएनआईओटी संस्थान की श्रीराम सेंट्रल लाइब्रेरी में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के उपलक्ष्य में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में हैड लाइब्रेरियन एसडी नौटियाल ने पुस्तकों के महत्व, नवीन तकनीकी युग में पुस्तकालयों की प्रासंगिकता एवं चुनौतियां विषय पर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रंगनाथन दिल्ली विश्वविद्यालय में पुस्तकालय विज्ञान के संस्थापक होने के साथ साथ इस विषय से पहले पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अकादमिक शख्सियत रहे हैं। पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की उन्नति में पुस्तकालयों का बहुत अहम योगदान होता है और इसलिए इस तकनीकी युग में भी पुस्तकालयों की प्रासंगिकता सदैव रहेगी। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता, डॉक्टर बबिता कटारिया,डॉक्टर अंशुल शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें