दनकौर। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। पीड़ित रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात जब वह घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने मामूली सी कहासुनी को लेकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। महिला के शोर मचाने पर छत पर पहुंचे उसके बेटे पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।