फरीदाबाद। पाली गांव की पहाड़ियों में एक तेंदुए के दिखाई देने के ग्रामीणों में भय का माहौल है। बृहस्पतिवार की शाम पहाड़ियों में गाय भैंस चराने आए युवकों की नजर इस पर पड़ गई और उन्होंने अपने मोबाइल में वीडियो बना ली।
तेंदुआ पहाड़ी की चोटी पर नजर आ रहा है। उसे देखने के बाद पहाड़ पर बैठे बंदरों में मची भगदड़ वीडियो में साफ देखी जा सकती है। तेंदुए को देखने बाद उस इलाके में ग्रामीण अपने मवेशियों को ले जाने से कतरा रहे हैं। मवेशी चराने गए ग्रामीण सुखपाल ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने साथियों के साथ गाय भैंस चरा रहा था। तभी अचानक से पहाड़ की तरफ से बंदरों के चीखने-चिल्लाने के साथ भगदड़ की आवाज सुनाई दी। गौर से देखने और उन्हें पहाड़ी पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने अपने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो बना ली।