अटकफार्म क्षेत्र के खैरी धनुवाला में गुलदार ने हमला करके एक गोवंश को अपना शिकार बना लिया। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।बृहस्पतिवार की सुबह गुलदार ने आबादी से सटे जंगल में घास चर रहे एक बैल पर हमला करके उसे अपना निवाला बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। झाझरा रेंज के वन दरोगा अजय पंवार ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही वन क्षेत्र व इससे सटे आबादी वाले इलाकों में गश्त की जा रही है।