फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, तीन मजदूर घायल; मौके पर पुलिस बल तैनात

Mon, 09 Dec 2024 06:33 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के टेक जोन-12 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालने के दौरान शटरिंग की बल्ली खिसकने से लेंटर गिर गया। जिससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घायलों की पहचान जयप्रकाश (30), मुकेश (30) और मनोज (22) के रूप में हुई है। ये सभी हाथरस जिले के ग्राम चौक के निवासी हैं। 

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि निर्माण में हुई लापरवाही का पता लगाया जा सके। हादसा निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक और उदाहरण है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में उचित कार्रवाई और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें