फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को विधायकों का समर्थन

विज्ञापन
किसानों के बीच नूंह विधायक आफताब अहमद व राव दान सिंह। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
किसानों को विधायकों का समर्थन
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े चेहरे विधायक राव दान सिंह और विधायक आफताब अहमद शनिवार को शाहजहांपुर बॉर्डर, बावल, संगवारी और रेवाड़ी में किसानों के आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों को समर्थन दिया।
इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए विधायक राव दान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार असंवेदनशीलता की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। एक डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे किसान बैठे हैं, लेकिन भाजपा नए साल के जश्न में डूबी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में चूर है और किसानों की बलि चढ़ाकर उद्योगपति दोस्तों को मजबूत करना चाहती है। लेकिन, किसानों के संघर्ष में कांग्रेस साथ खड़ी है। लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक केंद्र सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं ले लेगी। वहीं, विधायक आफताब अहमद ने कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में इतनी अहंकारी सरकार कभी नहीं देखी, जो किसानों को इतना प्रताड़ित कर रही है। पिछले चालीस दिनों में 50 किसानों की शहादत हो चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार बेपरवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने भी खूब किसानों पर अत्याचार किए हैं। कांग्रेस राज में किसानों के कर्ज माफ होते थे। आफताब अहमद और राव दान सिंह ने कहा कि जब किसान इन तीनों कानूनों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं तो भाजपा सरकार अपनी जिद्द पर क्यों अड़ी है। किसी भी हाल में किसानों को बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा। केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस लेने होंगे। इस दौरान दोनों विधायकों ने मेवात, अलवर और अन्य जिलों की युवा कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे लंगर स्थल का जायजा लिया और अपनी तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें